सरकार की रोक के बावजूद भी कहा जाने पर अड़े यति नरसिंहानंद,किया एलान 

हरिद्वार : खबर है ककि गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के आगामी 17 जून को दिल्ली जामा मस्जिद जाने का जबसे एलान हुआ तबसे एसडीएम गाजियाबाद ने नोटिस जारी कर दिया है कि जामा मस्जिद जाने के कार्यक्रम को महंत खत्म करे लेकिन इस की प्रतिक्रिया में यति नरसिंहानंद ने वीडियो जारी कर विरोध जताया है और कहा है में 17 जून को  हर हाल में दिल्ली जामा मस्जिद जाऊँगा। 

बीते दिन मंगलवार को यति नरसिंहानंद गिरि ने वीडियो जारी किया और उसमें बोलते नज़ारा आ रहे है कि 17 जून को दिल्ली जामा मस्जिद में कुछ कंप्यूटर और किताबें लेकर अकेले जाएंगे, ताकि वह देश के मौलानाओं को सच्चाई बता सकें, लेकिन सरकार की तरफ से मस्जिद जाने से रोकने को लेकर उनके लिए नोटिस जारी कर चुकी है।  उन्होंने ये भी कहा है कि “जब दूसरे वर्ग के लोग मुझे और नुपूर शर्मा को मरवाने की खुली धमकियां देते हैं तब वैमनस्यता नहीं फैलती”। कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए सरकार लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलना चाहती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *