तमिलनाडू पूर्व सीएम की मौत पर बड़ा ख़ुलासा ,ख़ास ने रची थी साज़िश

चेन्नई : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसे खबर आ रही है कि उनकी मौत के पीछे उनकी करीबी दोस्त वी के शशिकला का हाथ था। यह दावा जांच रिपोर्ट में किया जा रहा है। जयललिता की मौत 2016 में हुई थी। दरअसल 2016 में जयललिता की मौत के बाद काफी विवाद हुआ था. जिसके बाद जिम्मेदार परस्थितियों की जांच के लिए एक आयोग की गठन की गई थी। आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट में जयललिता की करीबी वी के शशिकला को दोषारोपित किया है। जस्टिस ए अरुमुगास्वामी आयोग की जांच रिपोर्ट मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में पेश किया गया।
जस्टिस ए अरुमुगास्वामी आयोग की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कई पहलुओं पर विचार करते हुए शशिकला को दोषारोपित किया गया है और जांच की सिफारिश की गई है। जांच रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यदि जांच का आदेश दिया गया तो पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर, तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और चिकित्सा के पेशे से जुड़े केएस शिवकुमार भी दोषी पाए जाएंगे। रिपोर्ट में तत्कालीन मुख्य सचिव राम मोहन राव और चिकित्सकों सहित अन्य के खिलाफ भी जांच की सिफारिश की गई है। विजयभास्कर अन्नाद्रमुक के नेता एवं विधायक हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत 22 सितंबर 2016 को हुई थी। लंबे समय से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी। अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता की मौत की जांच के लिए 5 दिसंबर 2016 को एआईएडीएमके सरकार ने आयोग की गठन की।