सीएम योगी की लगी पाठशाला,मेधावियों से मिल दिए सुझाव 

लखनऊ : अब जबकि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आ चुके हैं तो आज बुधवार को सीएम योगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों से मिले और उन्हें बधाई और कई अहम सुझाव भी दिए। 

आज इस मीटिंग में सीएम योगी ने लखनऊ स्थित आवास पर मेधावियों से कहा कि आप सब को जागरुक होना चाहिए। इसलिए जरूरी की है कि तकनीक का प्रयोग करें। उन्होंने मेधावियों से कहा कि आप सबको सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। हर रोज अखबार पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि  हर शिक्षण संस्थान को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं के बारे में जानना बहुत जरूरी है आप डेली अखबार पढ़ा करें।  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफल वही होता है जो छोटी-छोटी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ता जाता है। विफल वही होता है जो जानने के बाद भी गलतियों की तरफ ध्यान नहीं देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *