रुड़की: आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में जमकर बवाल हुआ क्यूंकि एक हॉस्टल की मेस में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज भोजन शुरू होने पर विरोध में हॉस्टल के छात्रों ने दो दिन मेस के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन सभी ने वहां खाना भी नहीं खाया। संस्थान की 12 में से एकमात्र आजाद भवन हॉस्टल की मेस में ही अभी तक नॉनवेज नहीं बनाया गया था। करीब 50 छात्रों ने डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर आईआईटी रुड़की को इस बात की आपत्ति जताई है। संस्थान प्रबंधन ने बताया है कि सभी छात्रों को दोनों तरह का खाना खाने की छूट होनी चाहिए और छात्रों को समझा दिया गया है।
आईआईटी रुड़की में 2015 तक सभी मेस में वेज खाना ही दिया जाता आया है लेकिन संस्थान में विभिन्न प्रदेशों के पढ़ने वाले छात्र वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना खाने वाले पढ़ाई करने आते है यहांटीचर्स भी दोनों ही तरह का खाना खाने वाले है। ऐसे में संस्थान की मेस में नॉनवेज खाना बनाने की मांग भी उठती रही है। जिसके चलते संस्थान के हॉस्टलों में नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया गया। लेकिन उस दौरान भी छात्राओं ने नॉनवेज खाने का विरोध शुरू कर दिया था। तब आजाद भवन हॉस्टल की मेस को केवल वेज खाने के लिए आरक्षित कर दिया गया। तब से इस मैस में वेज खाना बन रहा था।
नॉन वेज वालो के लिए अलग मेस की मांग –स्टूडेंट वेलफेयर को लिखित में शिकायत देकर नॉनवेज खाना परोसे जाने का विरोध जताया है। शककहारी छात्रों ने कहा है कि नॉन वेज वाले व्यक्तियों के लिए अलग मेस की व्यवस्था की जाए।

