कांग्रेस की महिला नेता पर FIR,जानिए पूरा मामला 

नई दिल्ली : सभी जानतें है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर में  पूछताछ चली राज्यों में का पार्टी कार्यकर्ताओं का  प्रदर्शन भी चला अग्निपथ योजना के विरोध में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बीते मंगलवार को भी जारी रहा। 24 अकबर रोड पर प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेसी नेता ने पुलिसकर्मी पर थूक दिया था जिसके लिए अब दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा महिला नेता समेत 197 कांग्रेसी नेता भी हिरासत में हैं।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर)  सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव की तरफ से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति 20 जून को मांगी गई थी। इस सत्याग्रह में 1000 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता ही शामिल हो सकते थे मगर ये लोग जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने की बजाय 24 अकबर रोड पर एकत्रित होने लगे। यह धारा 144 का उल्लंघन था। इस मामले में 197 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इनमें 18 सांसद  भी शामिल थे। इस बाबत मामला दर्ज किया गया है। 

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए आगे जानें की कोशिश की जब पुलिस ने उन्हें  रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। इस बाबत भी तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *