गौरतलब है की कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीते दिनों नेशनल हेराल्ड केस में ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए घंटों बुलाया गया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज छुपी तोड़ते हुए कहा कि ईडी और ऐसी एजेंसियां मुझ पर दबाव नहीं बना सकतीं। उन्होंने कहा, मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारी भी समझ गए होंगे कि कांग्रेस नेता को डराकर धमकाया नहीं जा सकता कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा देश की सेना को कमजोर करना चाहती है।
आपको बतादें कि ईडी दफ्तर में हुई राहुल से पूछताछ और अग्निपथ योजना पर बरपे बवाल के बीच कांग्रेस ने आज पार्टी मुख्यालय पर सभी सांसदों व विधायकों की बैठक की और साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल ने प्रवर्तन निदेशालय की पांच दिनों तक चली पूछताछ के दौरान एकजुटता प्रकट करने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा ईडी की उनसे पूछताछ एक ‘छोटा मामला’ है क्योंकि आज बेरोजगारी और ‘अग्निपथ’ योजना सबसे जरूरी मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा मामला छोटा सा मामला है। सच कहूं तो यह जरूरी भी नहीं है। आज सबसे जरूरी बात रोजगार की है। लघु एवं मध्यम उद्योग देश की रीढ़ की हड्डी हैं। नरेंद्र मोदी जी ने इस रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है। यह बात मैं महीनों से कह रहा हूं।
राहुल बोले-
भाजपा ‘एक रैंक, एक पेंशन’ की बात करती थी, लेकिन अब ‘न रैंक और न पेंशन’ है।वे खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं और सेना को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी को अग्निपथ योजना को वापस लेना ही होगा।

