हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार पहुंचकर अपने बड़े बेटे दिवाकर सिंह धामी का विधिवत यज्ञोपवीत संस्कार कराया। सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी सहित परिवार के सभी लोग संस्कार में उपस्थित रहे। जनेऊ संस्कार के बाद सीएम धामी ने अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम भी दर्ज़ कराया ।
हरिद्वार में डीएम कोठी के गंगा घात पर जनेऊ संस्कार संपन्न कराया। बता दें कि सनातन धर्म में जो 16 संस्कार हैं उनमें से जनेऊ संस्कार अति विशेष महत्व रखता है। इसे उपनयन संस्कार भी कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह सिर्फ़ एक सूती धागा नहीं है बल्कि जनेऊ धारण करने के बाद व्यक्ति को अपने जीवन में कई नियमों का पालन करना पड़ता है। जनेऊ को रक्षा कवच भी माना जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार विवाह से पहले यज्ञोपवीत संस्कार को कराना अत्यंत आवश्यक होता है।

