अंकिता मामलें में आरोपी पुलकित की बढ़ी मुश्किलें,पुलिस जुटी तैयारी में

देहरादून/पौड़ी : बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करने जा रही है। इस मामलें पौड़ी-गढ़वाल पुलिस की तरफ़ से एसएसपी पौड़ी नेआरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति कुर्क करने की संस्तुति दी है।और इसकी रिपोर्ट हरिद्वार व पौड़ी के जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।

बता दें कि अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की गैंगस्टर एक्ट के तहत क़रीब पौने तीन करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट गई है। बीती 1 फ़रवरी को पुलकित को हाईकोर्ट की तरफ़ से एक राहत भी मिली थी जिसमे उसके पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट पर फिलहाल रोकलगा दी थी। कोर्ट ने इस मामले में सरकार से तीन हफ्तों में जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई जज न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार, अंकिता भंडारी की हत्या के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। निचली अदालत के इस आदेश में 1 फ़रवरी को नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना था।