आज उत्तराखंड के गिरिजाघरों में उमड़ी भीड़,लेकिन बंद रहे दरवाज़े

हरिद्वार: आज क्रिसमस पर्व पर पूरे देश भर के गिरिजाघरों में रौनक का माहौळ है। वहीँ उत्तराखंड में भी के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। लेकिन आज हरिद्वार के ज्वालापुर के सेंट मैरी स्थित चर्च को कोरोना गाइड लाइन के चलते खोला नहीं गया है।  इससे पहले शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चों में आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर कैंप फायर का भी आयोजन किया गया। मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गीत गाए। और पूरी दुनिया में शांति की कामना की। 
इसके अलावा आज राजधानी देहरादून में राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर फादर पीजे सिंह की मौजूदगी में मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों मनाने के साथ ही मसीहियों ने गीत धूम धाम से गाए। आज सुबह से ही चर्च में मुख्य आराधना की गई। जबकि 31 दिसंबर को वाचनाइट सर्विस का आयोजन होगा। वहीं नैसविला रोड सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर दिनेश प्रसाद की मौजूदगी मेें आधी रात को पूजा की गई। शनिवार को मुख्य पार्थना सभा का आयोजन किया गया। 

आज देहरादून की सड़कों पर जाम लगा है। शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ भी है। लोगों ने क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लजा की ड्रेस के साथ ही उपहारों की जमकर खरीदारी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *