हरिद्वार : रिलायंस जियो ने आज से हरिद्वार में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। 5 जी सेवा की शुरुआत हर की पौड़ी से की गई। इसके साथ ही देश भर में जियो का 5जी नेटवर्क अब 226 शहरों में पहुंच गया है। राजधानी देहरादून के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है, जो जियो 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गया है। हरिद्वार शहर में 5जी सर्विस उपलब्ध कराने वाला रिलायंस जियो अकेला टेलीकॉम ऑपरेटर है। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जियो नेटवर्क उत्तराखंड के देहरादून शहर से शुरू की गई 5जी नेटवर्क सेवाओं का विस्तार करते हुए आज हरिद्वार शहर में अपनी 5जी सेवाओं का शुभारंभ कर रहा है। इस सेवा के शुरू होने से हरिद्वार के लोगों को ही नहीं उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा । जिओ की तरफ़ से जानकारी दी गई है की हरिद्वार के बाद अब ज़ल्द ही उत्तराखंड के चार धाम भी 5 जी सेवाओं से कनेक्ट होंगे।
रिलायंस जिओ ने हरिद्वार में शुरू की 5 जी सर्विस

