हरिद्वार में एमपी सीएम शिवराज बोले-राहुल की जनसभा नहीं मनोरंजन सभा

हरिद्वार: आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार पहुंचे हैं। शिवराज सिंह चौहान पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर करने में लगे हैं। शिवराज सिंह हरिद्वार में आज श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले। इस दौरान उन्होंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की है।आज शुक्रवार को शंकर आश्रम स्थित होटल क्लासिक रेजिडेंसी में एमपी सीएम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उत्तराखंड में भाजपा की का गढ़ है। इससे पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड सीटें लेते हुए सरकार बनाएगी।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा मनोरंजन सभा होती है। क्योंकि राहुल गांधी के पास ना कोई तर्क होते हैं और ना ही कोई तथ्य। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी केवल हंसी के पात्र बनकर रह जाते हैं। हरीश रावत प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जो एक नहीं पांच-पांच बार चुनाव हार चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *