हरिद्वार में दवाई बनाने की फैक्टरी में सात करोड़ 33 लाख 43 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज हुई और जान से मारने की धमकी भी दी। ज्वालापुर पुलिस ने कारोबारी पति-पत्नी और उसके साले के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामलें की गई है। पुलिस ने बताया कि सुनील प्रसाद निवासी तारा स्मृति साकेतपुरी राजेंद्र नगर थाना बहादुरपुर पटना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह एगनाइज लाइफ साइस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर भगवानपुर रुड़की के अधिकृत हस्ताक्षरी हैं। कंपनी भगवानपुर में दवाई बनाने के प्लांट की स्थापना कर रही है।
हरिद्वार: दवाई फैक्ट्री पर साढ़े सात करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

