दिल्ली में 1375 नए मरीज मिले,एक्टिव केस 3600

कोरोना संक्रमण का ख़तरा राजधानी दिल्ली में बढ़ता जा रहा है वहीँ बीते 24 घंटे में यहां 37 दिन बाद दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 1375 नए मरीज मिले है। राहत भरी खबर ये है कि 909 मरीजों ने कोरोना को हराया है व एक भी मरीज ने संक्रमण से दम नहीं तोड़ा। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 7.01 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते एक दिन में कोरोना के 19622 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 13367 आरटीपीसीआर व 6255 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 2108 उपचाराधीन हैं, जबकि एक दिन पहले इन मरीजों की संख्या 1910 थी। बीते एक दिन में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। भर्ती मरीजों की संख्या 149 थी, जोकि बुधवार तक 169 पर पहुंच गई है

।आईसीयू में दो मरीजों की बढ़ोतरी के साथ ताजा संख्या 50 पर पहुंच गई है। वहीं, ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी दो मरीज बढ़कर 50 हो गए हैं व वेंटिलेटर पर मरीजों की संख्या में बदलाव नहीं है, 23613 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2351 लोगों ने पहली व 7057 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।  वहीं, 14205 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *