नई दिल्ली : आज दिल्ली में किसानों का रेला आंदोलन के लिए पहुँच रहे हैं ,वहीँ किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच बीते सोमवार देर रात तक चली मैराथन बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पर बात अटक गई। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील किया गया है। इसी कड़ी में दिल्ली की तरफ आ रहे किसानों को 50 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के जत्थे को पुलिस ने गतपुरी टोल प्लाजा पर रोका गया और गतपुरी बॉर्डर्र, बदरपुर, मौजपुर, मीठापुर समेत जिले के कई नाका पर पुलिस ने सुबह से ही बैरिकेेडिंग लगाकर रास्ता रोका है। जवान बॉर्डर पर तैनात हैं। लोग पांच से छह किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। नोएडा से दिल्ली मरीज लेकर जा रहे हैं एंबुलेंस जाम में फंसी ,पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। शंभू बॉर्डर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे हैं।
दिल्ली बॉर्डर पर सख्त पहरा, किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

