जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी और अब तक 15 लोगों के मारे जाने और करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। टूंगी मोड़ क्षेत्र में आज लगभग 1200 बजे एक बस संख्या UP-86 EC 4078 है, जो हरियाणा के कुरूक्षेत्र से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालुओं को शिवखोरी, पौनी ले जा रही थी, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, भरतपुर, लालपुर शामिल हैं। घायलों में एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 07/08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष भी हैं। सहायता हेतु हेल्पलाईन नंबर 05722227041 तथा 05722227042 जारी किए गए हैं। जिनके माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
