आज पीएम मोदी व नड्डा से मिलेंगे शिंदे और फडणवीस

आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस रात को दिल्ली पहुंच गए हैं। आज दोनों नेता पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे । वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा होगी।

इसके अलावा महाराष्ट्र में भारी सियासी उठापटक व शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को राज्य में सत्ता संभाली थी। इसके पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। शिंदे और फडणवीस आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात होगी। 

उन्होंने भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी गुट के बीच सत्ता साझेदारी के फार्मूले पर चर्चा की। शाह ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा- ‘मुझे विश्वास है कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप दोनों ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे और महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’

11 जुलाई को सुनवाई –

शिंदे और फडणवीस 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई से पहले दिल्ली पहुंचे हैं, ताकि मंत्रिमंडल विस्तार व महाराष्ट्र के अन्य मुद्दों पर शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श कर सकें। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के गुट ने एकनाथ शिंदे और अन्य 15 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *