TVS Motor Company ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय स्कूटर NTorq 125 के टॉप-स्पेक XT वैरिएंट के रेट में कमी की है। इस स्कूटर को पहले 1.03 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटाकर 97,061 रुपये कर दी गई । NTorq के XT ट्रिम पर लगभग 5,000 रुपये की कमी निश्चित रूप से ग्राहकों को अच्छी लगेगी। क्योंकि यह स्कूटर का सबसे महंगा वैरिएंट है। इससे कंपनी को ज्यादा खरीदारों को आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी क्योंकि इससे XT और Race XP ट्रिम के बीच का अंतर कम हुआ है जो घटकर 8,000 रुपये रह गया है। राइडर एंगेजमेंट पर मुख्य फोकस के साथ, TVS NTORQ 125 XT नए ट्रैफिक टाइम स्लाइडर स्क्रीन के साथ आता है जो आपको क्रिकेट और फुटबॉल स्कोर पर नजर रख सकते हैं.
अपडेट पर नोटिफिकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। यूजर अब इनकमिंग कॉलर की तस्वीर के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी सेट कर सकते हैं, जो स्कूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

