शेयर बाजार में फिर स्तर गिरा,सेंसेक्स 1000 अंक

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त लेते हुए कारोबार की शुरुआत की, लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंसेक्स लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332 अंक फिसलकर साल के निचले स्तर 15,360 पर बंद किया गया है। निफ्टी गुरुवार को 15,344 के निचले स्तर तक फिसल गया था। इस गिरावट के कारण निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 506 अंक या 0.96 फीसदी बढ़कर 53,048 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 142 अंक या 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 15,835 के स्तर पर खुला था। 52,541 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *