कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी गिरफ्तार

कानपुर:  गौरतलब है कि कानपुर हिंसा ने सभी जगह कोहराम मचाया, इस मामले में मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार किया गया है। कानपुर पुलिस की तरफ से, हयात को बीते दिन शुक्रवार की रात ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है। जफर हयात हाशमी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को कानपुर में बाजार बंद करने और जेल भरो आंदोलन की अपील की थी।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस प्रकार से कानपुर में हिंसा भड़की, उस मामले में पुलिस ने जफर हयात हाशमी को जिम्मेदार बताया। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जफर हयात हाशमी का नाम सबसे पहले रखा गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोगों ने दावा किया है कि जफर हयात को इस मामलें में फसाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *