महंत गिरी मौत मामला: दो बैग और एक सूटकेस भरकर हरिद्वार से प्रयागराज निकली सीबीआई टीम

हरिद्वार : हरिद्वार में आनंद गिरि के आश्रम में साढ़े सात घंटे तक चली खोजबीन के बाद आज सीबीआई टीम जब बीते दिन गुरुवार को सुबह साढ़े तीन बजे आश्रम से वापसी कर रही थी तो एक ट्राली बैग, एक छोटा बैग व एक सूटकेस उनके साथ था। जो उन्होंने जांच पड़ताल में निकाला गई।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की अचानक हुई मौत के केस में  प्रयागराज से आनंद गिरि को लेकर सीबीआई हरिद्वार पहुंची,टीम ने उसके आश्रम में साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इसके साथ ही बारीकी से जांच भी की। सीबीआई की इस टीम का डीआईजी रैंक के अधिकारी नेतृत्व कर रहे थे।
बीते दिन सुबह जब सीबीआई की टीम आश्रम से बाहर निकली तो आनंद गिरि के चेहरे पर थकान दिख रही थी। साढ़े सात घंटे तक आश्रम में जिस तरीके से सीबीआई ने जांच की और कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की उससे स्पष्ट है कि टीम के हाथ अहम सुबूत लगे हैं। बताया जा रहा है कि लैपटॉप को अब सीबीआई प्रयागराज ले जाकर उसमें से डाटा रिकवर करेगी। हरिद्वार में रुकी टीम ने भाजपा के एक नेता व होटल व्यापारी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *