चुनाव होने के बाद भाजपा की जीत का आश्वासन दे रहे उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भी आशीर्वाद लिया। सीएम ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सकुशल वापसी पर भी उनसे चर्चा की।
आज मंगलवार सीएम धामी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो हम धार्मिक व्यक्ति हैं। संतों से मिलना नित्य कर्म में शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से तुलना होने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने हमेशा से ही प्रदेश के साथ ही देश के विकास के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव कोशिश की है। स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, दूतावास, सुरक्षा सलाहकार के साथ ही अभिभावकों से निरंतर संपर्क साधे हुए हैं। भगवान भोले शंकर और मां सुरेश्वरी देवी से यही प्रार्थना है कि सभी बच्चे सकुशल लौट आएं।

