हरिद्वार : डकैती के मामले में फरार चार आरोपियों की खोज में लगी पुलिस जब हरिद्वार पहुंची तो फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मुठभेड़ में गोली मार दी। आनन फानन घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को दबोचा,जिनसे पूछताछ जारी है । एक बदमाश मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस में अफरातफरी मच गई। आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने फरार बदमाश की तलाश में चेकिंग के निर्देश दे दिए हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ समय पहले बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बदमाशों की लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच के आठ पुलिसकर्मियों की टीम यहां पहुंच गई। हरियाणा के फरीदाबाद में अभी कुछ समय पूर्व भी बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। सभी बदमाशों की सही लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच के आठ पुलिसकर्मियों की टीम यहाँ आई थी। जहाँ बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिसमें पुलिसकर्मी की जान चली गई है।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही की गोली मारकर हत्या : हरिद्वार

