हरिद्वार: लक्सर हत्याकांड के 6 आरोपी गिरफ़्तार

हरिद्वार। लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में बीती 6 मई को रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथियारों से लैस होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस तभी से 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वही आज पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीओ विवेक कुमार ने बताया खेड़ी खुर्द गांव में दो पक्षों में रंजिश के चलते गोलियां चली थी। जिसमें एक पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया जिसमें 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और पुलिस की गठित टीम द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही थी। जिसमें आज हत्या में फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इनके कब्जे से तीन तमंचे एक तलवार और हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और बाकी के आरोपियों की धरपकड़ के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *