देहरादून : राजाजी टाइगर रिजर्व आज 1 अक्टूबर से सभी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। आपको बतादें कि पहले चरण में रिजर्व के मोतीचूर और चीला रेंज के गेट ही खोले गए हैं। अगले चरण में 15 नवंबर से मोहंड, रानीपुर और आशारोड़ी गेट पर्यटकों के लिए खुल जाएंगें।
ये पहली बार हुआ है कि जब टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए डेढ़ महीने पहले ही ओपन कर दिया गया है। क्यूंकि कोरोना संक्रमण की वजह से लम्बे समय से यह बंद चल रहा था। अभी तक हर साल 15 नवंबर से रिजर्व खोला जाता रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने कहा कि बारिश के चलते राजाजी पार्क की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी मरम्मत की जा रही है। तैयारियों की वजह से टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ ही बैठक की और उसके उपरान्त मोतीचूर और चीला रेंज पहुंचकर वह निरिक्षण किया।
टाइगर रिजर्व अधिकरियों, कर्मचारियों को पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने, कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने आदि की हिदायत दी है। पहले चरण में टाइगर रिजर्व के दो गेट मोतीचूर व चीला ही पर्यटकों के खोले गए हैं। लेकिन अन्य प्रवेश द्वारों को बाद में ही खोला जाना तय हुआ है।
आज से खुले “राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर और चीला रेंज के गेट

