हरिद्वार : ठण्ड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उधमसिंघनगर मौसम विभाग के द्वारा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने सरकारी ,गैर सरकारी आंगनबाड़ी केंद्रों के कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 28 दिसंबर को घोषित किया है। प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया है कि निदेशक,भारतीय मौसम विभाग केंद्र देहरादून के ईमेल /फैक्स के माध्यम से सूचना पहुंची कि 27 दिसम्बर को जानकारी मिली कि दिनाक 27 से 31 दिसम्बर 2022 तक मौसम पूर्वानुमान में 28 और 29 दिस्मबर को प्रदेश के मैदानी इलाकों में विशेषकर उधमसिंहनगर और हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रहेगा और जगहों पर शीट लहर चलेगी जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरिद्वार इसलिए छोटे कक्षाओं के छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,व्यापक जनहित में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के क्लास 1 से 12 तक के आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों मे तारिख 28 से 29 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जबरदस्त सर्दी को ध्यान में रखते हुए मुख्या शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के प्रस्ताव के क्रम में 30 और 31 दिसम्बर को स्कूलों को सुबह 10 से साय 3 :30 तक खोला जाएगा।

