सीबीआई की टीम ने नरेंद्र गिरी मौत मामलें आरोपियों को हिरासत में लिया


प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि मौत की गुत्थी अब सीबीआई के हाथों में है। जिस कड़ी में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ करने वाली है। पूछताछ करने आज सीबीआई की टीम सेंट्रल जेल नैनी पहुँच गई है। सीजेएम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को अपने हिरासत में अब ले चुकी है। 
ख़बरों की मानें तो नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को सीबीआई हरिद्वार भी ले जा सकती है,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद और उसके बेटे संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिन की रिमांड की अनुमति दे दी है। रिमांड अवधि मंगलवार की सुबह नौ बजे से चार अक्टूबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। सीबीआई कुछ अहम् जांच के लिए अपने साथ दोनों शिष्यों को हरिद्वार ला सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *