पीएम मोदी की माँ अस्पताल में भर्ती,जल्द पहुंचेंगे पीएम

आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के तबियत ख़राब होने की खबर है। हीराबा को बीती मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो, हीराबा को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। मोदी दोपहर 3 बजे तक अहमदाबाद पहुंचेंगे।  PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। जहां उन्होंने माँ से आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय पी थी। गुजरात चुनाव से पहले मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे,पीएम मोदी ने अपनी माँ हीराबा के साथ खिचड़ी खाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *