देवरिया सामूहिक हत्याकांड: भिड़े भाजपा विधायक और शिवपाल यादव

गौरतलब है कि यूपी के देवरिया में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।  वहीँ इसपर राजनीतिक रोटियां भी सिकने लगी हैं।  शहर के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा स्थित अक्षय वाटिका में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस शोक सभा में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि पहुंचे जिन्होंने कहा कि दुबे परिवार के लोगों की नृशंस हत्या हुई है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और उन्होंने साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी का गुंडाराज देखा है, इस वजह से सदा-सदा के लिए सत्ता से बाहर कर दिया है।उन्होंने ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं, कहते हैं विधायक ने हत्या कराई… अरे मैं चुनौती देता हूं तुम्हारी हैसियत है तो एक हजार जांच करा ले।

इसपर सपा से शिवपाल यादव ने जवाब में  ट्विटर यानि एक्स पर पोस्ट किया कि विधायक जी, सपा तो विपक्ष में है। आप सियासी रोटी सेंकना बंद कर प्रशासन की जवाबदेही व जिम्मेदारी तय करा लें और अगर पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने की आप में हैसियत हो तो न्याय जरूर दिला दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *