नई दिल्ली : कोरोना महामारी के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ये एक लम्बे समय बाद राहत की खबर है। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलें सामने आए हैं। संक्रमण के मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे दर्ज हुई है। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,92,206 एक्टिव मरीज हैं जो कि कुल मामलों के सिर्फ 0.87 फीसदी ही रह गए हैं। यह आंकड़ा भी 192 दिनों बाद सबसे निचले स्तर पर निकला है। सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। वहीं रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। यहां देखें आज का पूरा आंकड़ा,बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 18,795, बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 26,030
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 179 ,देश में कुल मामले: 3,36,97,581,देश में कुल रिकवरी,3,29,58,002,देश में,सक्रिय मामले: 2,92,206,देश में कुल मौतें: 4,47,373,केरल को भी राहत,केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच मंगलवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,699 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 58 लोगों की जान गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है।
देश में कोरोना के मामलों में गिरावट,24 घंटे में 18,795 नए मामले

