एम्स ऋषिकेश में नियुक्त कर दिए राजस्थान के 600 लोग

ऋषिकेश  : ऋषिकेश  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती प्रक्रिया के चलते इसमें नए नए खुलासे सामने आए हैं। ताज़ा ख़बरों के   मुताबिक़,एम्स में नर्सिंग संवर्ग के पदों पर एक ही राज्य के 600 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी गई। यही नहीं, एक ही परिवार के छह लोगों को भी नियुक्ति किया गया है। 

2018 से 2020 के बीच 800 पदों पर भर्ती निकलीं थीं-
आपको बतादें कि सीबीआई के छापे के के बाद से ही एम्स ऋषिकेश लगातार सुखियों में है। यहाँ स्थाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर नया विवाद सामने आया है। एम्स में 2018 से 2020 के बीच नर्सिंग संवर्ग में 800 पदों के लिए भर्ती निकाली गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हैरानी की बात है कि 800 में से 600 पदों पर राजस्थान के अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। एक ही राज्य से कर्मचारियों की नियुक्ति से भर्ती प्रक्रिया की वजह से शक के घेरे में है। हद तो तब हो गई, जब राजस्थान के एक ही परिवार के छह लोगों का नर्सिंग पदों पर चयन हो गया। मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को शिकायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *