जम्मू : यूँ तो भारत की सीमा पर अक्सर ही आतंकी गतिविधियों की खबरे आती रहती हैं। और देश के जाबाज जवान उन्हें नाकाम भी करते है इसी कड़ी में आज खबर आई है कि अब उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है,और साथ ही एक आतंकी को मार भी दिया गया है। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी की जा रही है।
आपको बतादें कि दो दिन पहले रविवार को उड़ी सेक्टर के गोहलन इलाके में संदिग्ध हरकत देखने के बाद जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश में लगा था। जवानों ने उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया।
कुछ दिन पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला था। वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम किया था। बीते दिन सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

