रेवाड़ी: रेवाड़ी के सेक्टर चार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से लाखो की पीतल की भगवान की मूर्तियां चोरी कर ली गयीं हैं, पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान भी चुराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक़, सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले जगदीश पिछले 20 साल से सेक्टर-3 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। रात को वह पूजा पाठ कर मंदिर को बंद किया और घर चले गए। सुबह जब मंदिर में पहुंचे तो राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति के अलावा गणेश जी की मूर्ति, पीतल के दो बड़े घंटे, 26 तांबा के बड़े व छोटे लोटे, म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर माता चौक पर रहने वाले गिरीश व बास सिताबराय निवासी आकाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज का किया है ,अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
राधा स्वामी मंदिर से लाखों की चोरी,मूर्तियां गायब

