नूंह में बीते सोमवार को हिंसक घटना का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। कुछ उपद्रवियों ने बीती मंगलवार देर रात पलवल में भी एक समुदाय के धार्मिक स्थल और उनके घरों पर पेट्रोल बम एवं पत्थर फेके हैं। धार्मिक स्थल में आग भी लगाईं गई है। पत्थरबाजी से कुछ लोगों को छोटे लगीं हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में भारी पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर उपद्रव करने वाले बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत दमकल की गाड़ी बुलाकर उसपर काबू किया। घायलों को उपचार के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में और बाद में नूंह स्थित नल्लड़ अस्पताल में भर्ती किया गया। सुबह से ही उपद्रवियों की तरफ पलवल में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के चलते माहौल बेहद सख्त बना हुआ है।
पलवल में भी भड़की हिंसा, धार्मिक स्थल पर हमला

