चंडीगढ़ : हरियाणा में बीते दिन मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी। आज बुधवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार बहुमत साबित करने वाली है। सीएम ने यह दावा किया है किउनके पास साफ़ बहुमत है। जिसके अंतर्गत राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली उन्होंने चिट्ठी भी सौंपी है। कल विधायक दल की बैठक से नाराज होकर निकले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। अंबाला से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है।
नए सीएम नायब सिंह सैनी आज विधानसभा में करेंगे बहुमत पेश
बतादें कि जजपा के 10 विधायकों के अलग होने के बाद भी बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के पास अपने कुल 41 विधायक हैं और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। इस हिसाब से उन्हें विश्वास मत हासिल करने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, सत्र में कांग्रेस विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामा होने की आशंका बनी हुई है। बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है।

