सांस्कृतिक झांकियों के साथ आज सोमवार को मनाली विंटर कार्निवाल की शुरुआत हुई जिसके बाद हिडिंबा मंदिर से मनाली के मालरोड तक सांस्कृतिक झांकियां सजाकर निकली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने झांकियों को हरी झंडी दिखाई। सीएम सुक्खू ने माता हिडिंबा के मंदिर में पूजा-अर्चना की और विंटर कार्निवाल में हिमाचल, जम्मू, पंजाब, राजस्थान सहित देश भर के 25 सांस्कृतिक दल और घाटी के लगभग 200 महिला मंडल इसमें शामिल हुए हैं। कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता ख़ास केंद्र रही। फैशन शो और वायस ऑफ कार्निवाल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्निवाल कमेटी के मुताबिक़, कार्निवाल परेड सहित शरद सुंदरी 2023, वायस ऑफ कार्निवाल, लोकनृत्य, फिल्मी डांस, फैशन शो, फैंसी ड्रेस, स्ट्रीट डांस, स्ट्रीट प्ले, क्लासिक डांस, टेलेंट शो, लिटल एंजेल्स ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिताएं कार्निवाल 2023 की शोभा बढ़ाएंगी। मालरोड पर तीन व पांच जनवरी को महिला मंडलों की महानाटी और महिला मंडलों का फैशन शो का आयोजन होगा। यह कार्निवल छह जनवरी तक होगा।
मनाली विंटर कार्निवाल का हुआ आगाज,सीएम ने किया उदघाटन

