दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में नए वर्ष पर पहला दिन दुखद खबर लेकर आया जिसके चलते पहले दिन ही एक ऐसी भयावह वारदात सामने आई है जिसे सुनकर न केवल लोगों के दिल दहले बल्कि इस पूरी घटना पर तरह-तरह के सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं। एक ओर मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है वहीं इसे लेकर राजनीति भी जमकर शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पुलिस की लचर व्यवस्था के विरोध में राजनिवास घेरने की भी घोषणा की है। कंझावाला केस में पांचों आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। लिस ने कोर्ट से पांच दिन रिमांड मांगी थी और दिल्ली में एक लड़की को 13 किलोमीटर तक अपनी गाड़ी के नीचे घसीटते हुए ले गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बनाते हुए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल के निवास बाहर जोरदार पर पृदर्शन किया और प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है, साथ ही उन पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की जा रही है।
सीएम केजरीवाल ने दिया आश्वासन –मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार सुबह ट्वीट कर मामले को शर्मनाक करार देते हुए कहा है कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
पूरा मामला –मृतका एक इवेंट प्लैनेर थी जिसने घटना की रात 9 बजे अपनी माँ से बात की थी और कहा था की वो 1 जनवरी को सुबह 5 बजे तक घर आ जाएगी। मृतका की माँ ने कहा है कि अगर ये एक एक्सीडेंट है तो लड़की घर से कई कपडे पहनकर निकली थी लेकिन उसके शव पर एक भी कपडे का टुकड़ा नहीं मिला है।

