किसान आंदोलन की आग बढ़ी,जगह जगह लंबा जाम,कई ट्रेनें हुईं रद्द

दिल्ली : केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान करीब 10 महीनों से सड़कों पर हैं। दोनों पक्षों में कई बार हुई बैठकों के  बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाने की वजह से किसानों का आंदोलन जारी है। जिस कड़ी में आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद का असर दिखने लगा है। संयुक्त किसान मोर्चा का आज  ‘भारत बंद’ के ऐलान के बाद नोएडा में डीएनडी गाड़ियों का लंबा जाम लगा है।  गुरुग्राम हाइवे पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की दूर तक नज़र आने वाली कतार लगी है। इसके अलावा किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाइवे पर यातायात पूरी तरह से बंद है। किसानों के इस भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने सम्पूर्ण समर्थन दिया है जिसमें सपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर समर्थन ज़ाहिर किया है। किसान संगठनों द्वारा आज सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के बंद किया गया है। भारत बंद के दौरान शताब्दी और जन-शताब्दी के यात्रियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।खबर ये भी है कि पंजाब के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर धरना देने बैठे किसानों ने दोनों गाड़ियों को रोक दिया है। 

रेलवे ने इस भारत बंद की वजह से लगभग 18 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है।  जिनमें  फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर, भटिंडा और अमृतसर से पठानकोट-जालंधर  जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा अमृतसर से फाजिल्का को जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द हुईं हैं। अगर बात करें उत्तर रेलवे की तो जानकारी है कि ने दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में रेल परिचालन प्रभावित है क्योंकि किसान रेल की पटरियों पर बैठे हैं। दिल्ली संभाग में 20 से ज्यादा जगहों पर जाम है। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि भारत बंद के कारण दिल्ली-गाजीपुर की तरफ से आने-जाने वाले दोनों मार्गों को यातायात के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आपको बतादें की खेद का सामना कर रहें लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं जिसमें 0-9971009001 पर कॉल कर सकते हैं।
इन जगहों पर अधिक परेशानी –लालकिले के आसपास रास्ता पूरा बंद है। छत्ता रेल-सुभाष मार्ग भी बंद, दिल्ली-नोएडा के लिए डीएनडी का इस्तेमाल,गाजियाबाद के लिए विकास मार्ग (डायवर्जन) ,पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद हैं।

राकेश टिकैत ने मांगी मांफी –

किसान नेता राकेश टिकैत ने आज चल रहे भारत बंद पर ट्वीट कर आम जनता से परिवहन बाधित होने पर मांफी मांगी है। और कहा है कि “नागरिकों को हो रही परेशानी के लिए हम छमा चाहते हैं,लेकिन किसान भी 10 महीनों से झेल रह्रें हैं। तम्माम परेशानियां,किसानों द्वारा आकस्मिक वाहनों को निकलवाने व् यात्रियों हेतु पानी चाय दूध के बेहतर इंतज़ाम किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *