भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ख़ुद ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि कुछ लक्षणों के दिखने पर मैंने जांच कराई और मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है , और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपने को होम क्वैरेन्टाइन कर लिया है। फिलहाल मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। और में उन सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भी अपनी जांच अवश्य कराए जो पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए हैं।
बता दें की जे पी नड्ढा से पहले आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।


नड्ढा ने राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार के साथ – साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के भी जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उनके इस ट्वीट पर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने रिप्लाई किया है कि ,’ महादेव आपको शीघ्र स्वस्थ करें , यहीं कामना करते हैं ‘