मशहूर गायिका लता मंगेशकर हुईं कोरोना संक्रमित,कैंडी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज

मुंबई: देश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप भी लगातार जारी है जिसकी चपेट में आकर भी मौतों का आंकड़ा भी उछलने लगा है वहीँ कई जानी मानी हस्तियां भी इसकी चपेट में लगातार आ रहीं है अब खबर मिली है कि सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी आ गयीं हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के माइल्ड सिम्पटम्स दिखाई दिए हैं।

 मुंबई के कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती –
लता मंगेशकर को मुंबई के जाने कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है। लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था।  
फैन्स सोशल मीडिया पर कर रहे दुआएं –

सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। लता मंगेशकर ने साल 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्राप्त किया है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चूका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *