पिछले कुछ समय में डिजिटल पेमेंट का यूज़ काफ़ी बढ़ गया है। कोरोना के डर से भी ग्राहकों और व्यापारियों को पेमेंट के डिजिटल तरीकों को चुनने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसी के कारण इंटरनेट का यूज भी काफ़ी बढ़ गया है। लेकिन सोचिये अगर आप कोई पेमेंट करने जा रहे हों और अचानक इंटरनेट बंद हो जाए। इसके लिए हम आपको बताते हैं बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी यूपीआई के जरिये पेमेंट करने का तरीका….
ऑनलाइन पेमेंट सर्विस जैसे गूगल पे, पेटीएम का चलन तेजी से बढ़ा है , लेकिन ऑनलाइन पेमेंट सर्विस के लिए इंटरनेट जरूरी होता है. लेकिन कई मौकों पर इंटरनेट सही से काम नहीं करता है। तो ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है , लेकिन एक ट्रिक का इस्तेमाल करके बिना इंटरनेट के भी यूपीआई पेमेंट सर्विस से भुगतान कर सकते है।
- इसके लिए फोन से आपको USSD सर्विस *99# कोड का इस्तेमाल करना होगा । इस सर्विस को यूज़ करके भी आप यूपीआई से पेमेंट करने का फ़ायदा उठा सकते हैं।
- इसके बाद मैसेज इनबॉक्स में 7 नये ऑप्शन आएंगे।
- उसके बाद 1 नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करने से सेंड मनी का ऑप्शन आयेगा।
- सबसे पहले अपने फोन में *99# टाइप करके कॉल करना हैअब जिस व्यक्ति को पेमेंट करना है,
- उसका नंबर टाइप करें और सेंड मनी के ऑप्शन को चुने।फिर जितना पैसा आप भेजना चाहते हैं ।
- उसे दर्ज़ करें और फिर सेंड मनी पर क्लिक कर दें।

