नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोज़ाना बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,06,065 मामले सामने आए हैं,वहीं इस संक्रमण से ठीकहोने वालों की संख्या 2,43,496 है। और 439 लोगों की इससे मौत हुई है। आईसीएमआर ने इसके बारें मेंअधिक जानकारी हुए बताया कि भारत में कल यानी रविवार को कोरोना के लिए 14,74,754 सैंपल टेस्ट किए गए ,और अब तक कुल 71,69,95,333 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
वहीं इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम ने एक बुलेटिन ज़ारी कर कहा कि इस कंसोर्टियम का गठन सरकार ने कोरोना की जीनोम सीक्वेसिंग का विश्लेषण करने के लिए किया है। इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम की ओर से बताया गया कि भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब संक्रमण तेज़ी से हो रहा है। दिल्ली, मुंबई सहित जिन महानगरों में कोरोना के मामलों में तेज़ी देखी गई है, वहां ओमीक्रॉन के मामलें ज्यादा सामने आए हैं। इसका मतलब ये है कि ओमिक्रोन का संक्रमण अब विदेशी यात्रियों के माध्यम से नहीं, बल्कि देश के अंदर से ही हो रहा है। आइएनएसएसीओजी ने कहा है कि अब तक सामने आये ओमिक्रॉन के अधिकतर मामलों में या तो रोगी में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं या फिर हल्के लक्षण नजर आए हैं। लेकिन इस लहर में अस्पताल और आइसीयू में भर्ती होने के मामलों में बढ्ढोत्तरी देखी गई है। इसके खतरे के स्तर में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

