देहरादून : कोरोना अब फिरसे चिंता का सबब बन गया है। तीसरी लहर ने दस्तक देदी है विशेषज्ञों का ये भी कहना है,जिससे निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारी ज़ोरो पर करना शुरू कर दिया है। कोविड की दो डोज लगा चुके साठ वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सुरक्षा कवच देने के लिए आगामी 10 जनवरी से बूस्टर डोज देनी शुरू कर दी जाएगी।आपको बतादें कि मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सभी जिलाधिकारियों को इस डाटा की पूरी जानकारी देने के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
जिसके मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने भी महामारी को फैलने से रोकने के लिए सख्ती करके उपाय सुझाना शुरु कर दिया है। आज सिन गुरुवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने जिलों में कोविड की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने व प्रतिदिन कोविड को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने भी बताया है कि कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन रखे और जनता को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि टेस्टिंग बढ़ाए जाने के साथ ही नियमित तौर पर डाटा अपलोड किया जाए।
किसको लगेगी अभी डोज़ –
1.15 लाख स्वास्थ्य कर्मी
1.80 लाख फ्रंट लाइन कार्यकर्ता
9.00 लाख साठ वर्ष से अधिक आयु वृद्ध

