सबसे बड़ा खुलासा… इस वजह से बेरहमी से मारा गया मुसेवाला

गौरतलब है कि पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में 17 माह बाद सबसे बड़ा खुलासा किया गया है जो कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने किया है। सचिन ने मूसेवाला की हत्याकांड की वजह और मौत की तारीख तय होने के समय का भी खुलासा किया है।

सचिन ने बताया है कि 2021 में कबड्डी कप खेला गया था यही आयोजन में मूसेवाला की हत्या का कारण बन गया क्योंकि ये आयोजन बंबीहा गैंग की तरफ से हुआ था।  इसके बाद ही हत्या की साजिश रची गई थी। सचिन ने कहा कि वह इस दौरान जेल में था मगर उसे पता चल गया था कि मूसेवाला का कत्ल होगा।
जिसके बाद लॉरेंस ने मूसेवाला को कहा  था कि वो आयोजन में न पहुंचे लेकिन सिद्धू मूसेवाला वहां चला गया। बाद में लॉरेंस ने मूसेवाला को फोन पर पूछा कि वे उसके मना करने के बावजूद वहां क्यों गया? सचिन थापन ने बताया कि लॉरेंस ने मूसेवाला को गालियां दीं, मूसेवाला ने भी लॉरेंस को उसी अंदाज में जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *