रामलला के दर्शन के लिए देशभर को निमंत्रण, हल्दी अक्षत पहुंचेगा घर घर

 

सभी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के दर्शन की आस है अब ये इंतज़ार कुछ दिनों का और है क्यूंकि क्षेत्र ट्रस्ट ने गणतंत्र दिवस से पूरे भारत को अयोध्या आकर रामलला के दर्शन का आमंत्रण देदिया है और पांच लाख गांवों में घर-घर हल्दी व घी लगा अक्षत भी  भेजा जाएगा। साथ एक निवेदन पत्रक भी रामभक्तों को भेजा जाएगा। यह पत्रक देश के सभी प्रमुख भाषाओं में होंगे। ताकि पत्रक का संदेश रामभक्त आसानी से समझ सकें। इस पत्रक के माध्यम से  सभी भक्तों डॉ प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में आनंदोत्सव व दीपोत्सव मनाने की अपील होगी।
आपको बतादें कि यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में दी। उन्होंने कहा कि आगामी एक जनवरी से मकर संक्रांति तक देश के पांच लाख गांवों में घर-घर, अक्षत-हल्दी भेजी जाएगी और विश्व हिंदू परिषद ने संगठन की द़ृष्टि से देश को 45 प्रांतों में बांट रखा है। हर राज्य में दो से तीन इकाइयां बनाई गयीं हैं यूपी छह इकाइयां हैं। पांच नवंबर को सभी 45 प्रांतों के दो-दो कार्यकर्ताओं को अयोध्या में बुलाया गया है। 150 से 200 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच रहे हैं,.फिर गांवों में भी अक्षत-हल्दी का पूजन होगा। यह काम सभी 45 प्रांतों में दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *