गौरतलब है कि बीते वर्ष 29 मई को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि मूसेवाला हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार पाकिस्तान से भारत पहुंचे थे। पाकिस्तान के हामिद नाम के आर्म्स तस्कर ने इन हथियारों को बेचा था। खबर ये भी है कि हामिद दुबई में है और सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में 29 वर्षीय मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को दिनदहाड़े मानसा जिले में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने बेहरहमी से गोलिया बरसायीं थीं। दो साथियों पर 2 मिनट 30 सेकेंड तक लगातार फायरिंग की गई थी । सामने आया है कि असाल्ट राइफल का इस्तेमाल सशस्त्र सेनाओं द्वारा होता है , हामिद ने लॉरेंस को गैंग के बुलंदशहर निवासी गुर्गे को हथियार सप्लाई किए थे। जबकि मुसेवाला के पास विदेशी रायफल रहती थी लेकिन घटना के समय गैंस्टर्स ने गोली चलाने तक का मौका नहीं दिया था और दो गोली सर पर सीने पर मारी थी।
मुसेवाला हत्याकांड में बड़ा सच आया सामने, NIA ने किया खुलासा

