पंजाब में 13 सीटों पर आप अकेले लड़ेगी चुनाव, सीएम का बड़ा एलान

चंडीगढ़ : पंजाब में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों को दरकिनार करके  पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।कांग्रेस और आप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन  हुआ है। इसके अलावा गुजरात और दिल्ली में भी सीटों पर सहमति बनी है।पंजाब में आप की बड़े बहुमत वाली सरकार है। यहां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति नहीं बन रही। ऐसे में पंजाब आप ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *