प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को झटका,आठ साल बाद हुई  कार्रवाई

चंडीगढ़ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी का लाइसेंस हरियाणा सरकार ने रद्द कर दिया है। आज गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.52 एकड़ जमीन पर कंपनी वाणिज्यिक कॉलोनी विकसित नहीं हो पाएगी।  लाइसेंस को आठ साल बाद रद्द हुआ है।  यह ज़मीन वाड्रा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में  आवंटित हुई थी। उस समय चकबंदी विभाग के तुरंतमहानिदेशक अशोक खेमका ने इस जमीन का इंतकाल भी रद्द कर दिया था।

अब नगर एवं ग्राम आयोजना (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) विभाग ने इस जमीन के लाइसेंस को गलत ठहराते हुए रद्द  किया गया है। ओंकारेश्वर प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे पहले गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर में कामर्शियल कॉलोनी के लिए इस जमीन का लाइसेंस लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *