Big News : कोरोना पर बड़ी खबर,स्वास्थ्य मंत्री ने साझा की खबर 

नई दिल्ली : आज मंगलवार को कोरोना महामारी से जंग जीतने वाली नेजल वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। कोरोना से जंग में भारत की ये एक और सफलता है। देश की पहली नेजल वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा कोरोना के लिए बनाई गई देश की पहली नेजल वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन उपयोग के लिए हरी झंडी दिखाई है। यह भारत का कोविड-19 वायरस के लिए पहला नाक से दिया जाने वाला टीका होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *