नई दिल्ली : आज मंगलवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन दवा और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त की गई कुल ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। ड्रग्स की ये खेप पहले चेन्नई से लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली भेजी गई थी। पुलिस ने बताया है कि,यह देश के इतिहास में मेथामफेटामाइन दवाओं की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। दोनों अफगान नागरिक 2016 से भारत में रह रहे थे। लखनऊ के एक गोदाम से 606 बैग मिले हैं।
भारत में रह रहे अफगान नागरिक हिरासत में,ड्रग्स के 606 बैग मिले

