दिल्ली के बच्चों में टोमैटो फ्लू का बढ़ा खतरा, जानिए लक्षण-उपचार

नई दिल्ली : दिल्ली के बच्चों में टोमैटो के संक्रमण का भारी ख़तरा हो रहा है।  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग, आरएमएल सहित अन्य अस्पतालों में टोमैटो फ्लू के संक्रमण के साथ बच्चे अस्पताल आ रहे हैं। आपको बतादें कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के त्वचा रोग विभाग के डॉ. भावुक धीर ने कहा कि ओपीडी में 100 बच्चे देखने पर उनमें से तीन से चार बच्चे इस बीमारी से संक्रमित मिले है। ये घबराने वाली बात नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित 95 फीसदी से अधिक बच्चे घर पर ही ठीक हो सकते हैं। सप्ताह भर में शरीर पर पड़ने वाले लाल रंग के दाने भी हट जाते हैं। बता दें कि इस बीमारी के लक्षण दिखने के बाद दिल्ली में कई स्कूलों को अभी बंद कर दिया गया था।

लक्षण-
हाथ, पैर, घुटने और नितंब पर लाल छाले। त्वचा पर ये घाव अत्यधिक संक्रामक होते हैं और इन्हें खरोंचना नहीं चाहिए। मुंह के तालू पर छाले हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लक्षण दिखने पर बच्चों को सात दिनों तक क्वारंटाइन कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *